भारत

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में 60 छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव

jantaserishta.com
5 May 2022 8:37 AM IST
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में 60 छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव
x
भारत में रोजाना करीब 4 हजार कोरोना के मरीज आने लगे हैं.

चंडीगढ़: पुरी दुनिया के साथ भारत में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है. भारत में रोजाना करीब 4 हजार कोरोना के मरीज आने लगे हैं. इसी बीच पंजाब के पटियाला स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में बुधवार को कोविड-19 के 46 नए मामले सामने आए, जिससे यहां कुल मामलों की संख्या 60 हो गई.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने परिसर को एक कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है. वहीं, संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वॉरंटीन होने के साथ कोरोना टेस्ट भी कराने की अपील की गई है.
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेने के बाद अनुमान लगाया है कि विवि में संक्रमितों की संख्या और बढ़ सकती है. हालांकि, संक्रमण से बचाव किया जा सके, इसलिए लोगों के एक साथ एकत्रित होने पर रोक लगा दी गई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो परिसर में कोरोना विस्फोट कई फेयरवेल पार्टियों के आयोजन के बाद बढ़ा है.
इधर, विधि विवि में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही अन्य विश्वविद्यालयों को लेकर फैसला लिया जा सकता है. माना जा रहा है अन्य विश्वविद्यालयों को भी बंद किया जा सकता है. हालांकि अभी इसको लेकर सरकार की तरफ से कोई एलान नहीं किया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story