भारत

इमारत में लगी आग: 60 लोगों को किया गया रेस्क्यू, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
9 Jun 2023 12:29 PM IST
इमारत में लगी आग: 60 लोगों को किया गया रेस्क्यू, जानें लेटेस्ट अपडेट
x
लोग सो रहे थे।
मुंबई (आईएएनएस)| मुंबई के भीड़भाड़ वाले झावेरी नजर इलाके में शुक्रवार तड़के एक रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग में कम से कम 60 लोगों को बचा लिया गया, वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने यह जानकारी दी। आग रात करीब 1.30 बजे धुन्जी स्ट्रीट पर एक पुरानी छह मंजिला इमारत में लगी, जब लोग सो रहे थे।
मुंबई फायर ब्रिगेड की टीमें इमारत में लगी आग को बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर, दमकलकर्मियों ने तुरंत बगल की इमारत की सीढ़ी का उपयोग कर निवासियों को बाहर निकाला। इस दौरान छत और सीढ़ी के कुछ हिस्से गिरने लगे। 40 वर्षीय पराग चाकणकर को आग के चलते कुछ मामूली चोटें आईं, उनका इलाज किया गया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे आग पर काबू पा लिया गया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story