भारत

गोलगप्पे-चाट खाने के बाद 60 बच्चे बीमार, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
27 Feb 2024 12:49 PM IST
गोलगप्पे-चाट खाने के बाद 60 बच्चे बीमार, मचा हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा सांसद भी अस्पताल पहुंच गये।
देवघर: झारखंड के देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र में गोलगप्पा और चाट खाने से 60 बच्चे बीमार हो गए। उन्हें देवघर सदर हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। बांगोड़ा, कटगरी और हुसैनाबाद सहित आसपास के गांवों के बच्चों ने एक ठेले पर गोलगप्पा और चाट खाया था। थोड़ी देर बाद उनके पेट में दर्द उठने लगा। फिर उल्टियां शुरू हो गईं। कई वयस्क लोगों ने भी चाट और गोलगप्पा खाया था, वे भी बीमार पड़ गये।
सोमवार शाम को जब कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर फैली, तो उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी अस्पताल पहुंच गये। उन्होंने बच्चों का हालचाल लिया और डॉक्टरों को उनके इलाज को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। इलाज के बाद ज्यादातर बच्चों की हालत में सुधार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story