
x
जानें पूरा मामला.
मोतिहारी: पूर्वी चंपारण में यूट्यूबरों की सनसनी फैलाने की होड़ अब उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा रही है. मोतिहारी के लखौरा थाना क्षेत्र से छह यूट्यूबरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर और नकली हथियारों के साथ वीडियो शूट कर रहे थे. यहां के छह युवक पुलिस की वर्दी पहनकर और नकली AK-47 जैसे हथियारों के साथ सोशल मीडिया के लिए वीडियो बना रहे थे.
पुलिस का कहना है कि ये सभी मोतिहारी के लखौरा थाना क्षेत्र में बिना अनुमति के पुलिस जैसी वर्दी और रौबदार हथियारों के साथ रील्स शूट कर रहे थे, तभी पुलिस को भनक लगी और मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के कब्जे से आधा दर्जन से ज्यादा नकली हथियार और पुलिस की वर्दी बरामद की गई है.
पूछताछ में इन युवकों ने कबूला कि वे इन वीडियो को यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड कर व्यूज़ और कमाई का जरिया बनाना चाहते थे. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति के पुलिस की वर्दी पहनना और नकली हथियार रखना एक संज्ञेय अपराध है, जिसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान है.
गौरतलब है कि हाल के दिनों में पूर्वी चंपारण में कई यूट्यूबर अश्लीलता, अफवाह फैलाने और फेक कंटेंट बनाने के मामलों में फंसे हैं. कुछ को गिरफ्तार किया गया तो कई ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. अब इस ताजा मामले के बाद एक बार फिर जिले में यूट्यूबरों के बीच हड़कंप मच गया है. मोतिहारी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की हरकतों से बचें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





