भारत

6 युवाओं को दबोचा गया, घर वाले हैरान, करते थे ये गलत काम

jantaserishta.com
9 Dec 2022 10:27 AM IST
6 युवाओं को दबोचा गया, घर वाले हैरान, करते थे ये गलत काम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

गर्लफ्रेंड का शौक पूरा करने के लिए डकैती डालते थे.
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पुलिस ने ऐसे 6 युवाओं को गिरफ्तार किया है. जो गर्लफ्रेंड का शौक पूरा करने के लिए डकैती डालते थे. पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों ने एक ईंठ के भट्टे पर डकैती कर डेढ़ लाख रुपये की लूटे की थी. इनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, कारतूस, मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किया है. जिसका इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने के लिए किया गया था. विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है.
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रात में घूमकर पहले रेकी करते थे. फिर डकैती की वारदात को अंजाम देते थे. लूटे हुए रुपयों से सभी अपनी-अपनी प्रेमिका के शौक पूरा करते थे और इधर-उधर घूमकर पैसा लुटाते थे. इनमें से एक आरोपी राम ब्रिक फील्ड भट्ठे पर काम कर चुका था और उसे यहां की पूरी जानकारी थी कि सीसीटीवी कहां -कहां लगे हैं. इसके अलावा उसे इस बात का भी पता था कि भट्टे के मुनीम के पास दो से तीन लाख रुपये हमेशा रहते हैं.
मुख्य आरोपी राम ने पुलिस को बताया कि घटना से दो दिन पहले उसने अपने दोस्तों के साथ भट्टे पर डकैती की योजना बनाई थी. 30 नवंबर की रात मुंह पर गमछा बांधकर मोटरसाइकिल से भट्टे पर पहुंचे और सो रहे मुनीम व उसके साथियों पर सोते हुए लाठी, डंडों से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया फिर फिर कैमरों और एलईडी तोड़ा. हथियार दिखाकर सभी डराया और अलमारी में रखे रुपये लेकर फरार हो गए.
इसके अलावा भट्टे के कर्मचारियों से मोबाइल छीने और सभी को कमरे में बंद कर कुंडी लगाकर भग गए. इसके पास सभी ने रुपयों को बंटवारा किया और अपने-अपने घर चले गए. इसके बाद किसी तरह से पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी. मुखबिरों की सूचना और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद पुलिस को कई सुराग मिले और आरोपियों की पहचान हुई. इसके बाद जाल बिछाकर एक-एक कर सभी को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story