भारत

6 युवकों की मौत, नेशनल हाईवे में कार दुर्घटनाग्रस्त

Nilmani Pal
11 Feb 2026 7:08 AM IST
6 युवकों की मौत, नेशनल हाईवे में कार दुर्घटनाग्रस्त
x
पढ़े पूरी खबर

राजस्थान। दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में कैलाई गांव के समीप एनएच-21 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने छह परिवारों की चूल्हे-चौके ठंडे कर दिए. कार सवार छह युवकों की मौके पर या अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा इतना भयावह था कि पूरा इलाका सदमे में डूब गया. गांव में हाहाकार मच गया, जहां मां-बहनों की चीखें और रोने की आवाजें गूंज रही हैं.

बताया जा रहा है कि कालाखो गांव के निवासी ये छह युवक कार से यात्रा कर रहे थे. अचानक कार अनियंत्रित हो गई और हाईवे के डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंच गई. ठीक उसी समय सामने से आ रहे एक ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई और कार में फंसे सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. पुलिस और राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से शवों को बाहर निकाला, लेकिन ज्यादातर की मौत मौके पर ही हो चुकी थी. मृतकों में लोकेश योगी, दिलखुश योगी, मनीष योगी, समय सिंह योगी, अंकित बैरवा और नवीन शामिल हैं. चार शव सिकंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं. एक शव दौसा जिला अस्पताल में और एक का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है. एक घायल को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. आज सभी शवों का पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे.

ये सभी युवक एक ही गांव के थे और परिवार के सहारे थे. हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. माताएं बेटों के शव देखकर बेहोश हो गईं, बहनें रो-रोकर बेहाल हैं. एक परिवार तो पूरी तरह टूट चुका है. परिजन बार-बार पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों उनकी जिंदगियां इतनी जल्दी छीन ली गईं.


Next Story
null