भारत

6 युवकों की मौत: गहरी खाई में जा गिरी SUV, VIDEO

jantaserishta.com
20 Nov 2025 6:10 PM IST
6 युवकों की मौत: गहरी खाई में जा गिरी SUV, VIDEO
x
मचा कोहराम.
पुणे: रायगढ़ जिले के तामहिनी घाट में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पुणे से कोकण जा रहे छह युवकों की थार वाहन 500 फीट गहरी खाई में गिर गई. सभी युवकों की मौत हो गई है. पुलिस ने ड्रोन की मदद से खाई में सभी शव बरामद कर लिए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, छह दोस्त सोमवार 17 तारीख की रात करीब 11.30 बजे पुणे से थार में कोकण की ओर निकले थे. उसके बाद परिवारों का उनसे संपर्क नहीं हो पाया. परिजनों ने उत्तमनगर पुलिस स्टेशन में मिसिंग की शिकायत दी. इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी के आधार पर तामहिनी घाट इलाके में तलाश शुरू की.
गुरुवार 20 तारीख को पुलिस एक खतरनाक मोड़ पर ड्रोन से सर्च कर रही थी, तभी गहरी खाई में थार गिरी हुई दिखाई दी. वाहन के पास चार शव भी नजर आए. हादसे में जिन युवकों की मौत की आशंका है, उनके नाम हैं. शाहाजी चव्हाण 22 वर्ष, पुणीत सुधाकर शेट्टी 20 वर्ष, साहिल साधु बोटे 24 वर्ष, महादेव कोली 18 वर्ष, ओंकार सुनील कोली 18 वर्ष और शिवा अरुण माने 19 वर्ष. सभी पुणे के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं.
खाई अत्यधिक गहरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किल हो गया था. मंगांव पुलिस, रायगढ़ आपत्ती व्यवस्थापन दल, मुलशी तहसील आपत्ती प्रबंधन समिति और स्थानीय लोग मिलकर लगातार कोशिश कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि हालात चुनौतीपूर्ण के बावजूद सभी शवों को बाहर निकाल लिया है. हादसा देर रात होने के कारण किसी को घटना का पता नहीं चल पाया. पुलिस लगातार ड्रोन और सुरक्षा उपकरणों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story