भारत

गणेश पंडाल में पत्थर फेंके, 6 युवक गिरफ्तार

Nilmani Pal
9 Sept 2024 6:35 AM IST
गणेश पंडाल में पत्थर फेंके, 6 युवक गिरफ्तार
x
जमकर हंगामा

सूरत Surat News। लालगेट इलाके में गणेश उत्सव के दौरान रविवार देर रात 6 युवकों ने पंडाल पर पथराव किया। इसके विरोध में हजारों लोग सड़क पर आकर प्रोटेस्ट करने लगे। पुलिस ने बताया कि पथराव करने वाले सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा पथराव की घटना का समर्थन करने वाले 27 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। Lalgate area

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोग दूसरे धर्म के हैं, लोगों का प्रोटेस्ट देर रात हिंसक हो गया। दोनों धर्म के लोगों के बीच भी झड़प देखने को मिली। गाड़ियों में तोड़फोड़ और आग लगाई गईं।

शांति की अपील करने पहुंचे स्थानीय विधायक कांति बलर और पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। DCP विजय सिंह गुर्जर और उनके साथ मौजूद एक अन्य पुलिस ऑफिसर घायल हो गए। देर रात स्थिति काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले भी दागे गए। सूरत में करीब 1000 पुलिस जवान तैनात किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने 35 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।


Next Story