भारत

BIG BREAKING: स्कूली छात्रा के साथ गलत हरकत, प्रिंसिपल, क्लास टीचर, ठेकेदार और सुपरवाइजर अरेस्ट, परिजनों में आक्रोश बढ़ा

jantaserishta.com
6 Sept 2024 8:16 PM IST
BIG BREAKING: स्कूली छात्रा के साथ गलत हरकत, प्रिंसिपल, क्लास टीचर, ठेकेदार और सुपरवाइजर अरेस्ट, परिजनों में आक्रोश बढ़ा
x

सांकेतिक तस्वीर

केस दर्ज.
नोएडा: नोएडा के सेक्टर 12 से एक 6 साल की स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बच्ची ने घर आकर पिता को बताया कि अंकल ने उसे बैड टच किया था. शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि आरोपी मजदूर को स्कूल ने कांट्रेक्ट से निकाल दिया.
इसके बाद पुलिस ने आरोपी मजदूर की गलत हरकत को छुपाने के लिए स्कूल की प्रिंसिपल, क्लास टीचर, ठेकेदार और सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक यह घटना 24 सितंबर की है. स्कूल के अंदर कुछ निर्माण कार्य चल रहा था.
इसी दौरान एक मजदूर ने खेल रही बच्ची को गलत तरीके से छू लिया. एक पेरेंट्स ने बताया कि स्कूल में कुछ दिन पहले ही बच्चों को बैड टच और गुड टच के बारे में सिखाया था. शायद यही वजह रही कि बच्ची अपने घर गई और उसने मां को मजदूर की हरकत के बारे में बता दिया.
जानकारी मिलने के बावजूद स्कूल की तरफ से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई इसलिए पुलिस ने स्कूल की प्रिंसिपल और सुपर वाइजर के खिलाफ भी कार्रवाई की है. पुलिस ने ठेकेदार से आरोपी मजदूर की पूरी डिटेल निकाल ली है और आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story