भारत

6 साल की मासूम का रेप, अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत नाजुक

jantaserishta.com
27 April 2022 6:55 PM IST
6-year-old girl raped, hospitalized girls condition critical
x
पढ़े पूरी खबर

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के गंगा पार से रेप का मामला सामने आया है, जहां बारात में शामिल 6 साल की मासूम के साथ रेप की घटना हुई. रेप का आरोप बारात में शामिल युवक पर लगा है, जिसकी शिकायत बच्ची के पिता ने पुलिस से की है.

जानकारी के मुताबिक, बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वे बारात में गए थे. उनकी बच्ची भी साथ मौजूद थी. बारात में बच्ची के साथ अरुण भारती ने रेप की वारदात को अंजाम दिया. सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल जांच की. इस मामले में पुलिस ने रेप और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया. इलाज के लिए बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रयागराज के गंगा पार एसपी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि बच्ची की हालत नाजुक है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीम लगी हुई है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.Live TV
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story