भारत
बच्ची की हत्या: झाड़ियों में लाश मिली, दिल दहला देने वाली वारदात से सहमे लोग
jantaserishta.com
22 March 2023 10:40 AM IST

x
सिर पर चोट का निशान.
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद में करीब 6 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार को गंगनहर किनारे मिला है। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। गाजियाबाद समेत आसपास के जनपदों से मिसिंग बच्चियों का डेटा निकलवाया जा रहा है। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया, 'मंगलवार को गाजियाबाद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि निवाड़ी थाना क्षेत्र में गांव अबूपुर के पास गंगनहर किनारे एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस पहुंची। बच्ची के सिर और माथे पर चोट का एक निशान हैं। उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। पहचान करने के लिए पुलिस टीमों को आसपास के जनपदों में रवाना किया गया है।'
ग्रामीणों ने बताया, ये शव करीब 24 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। गंगनहर किनारे झाड़ियों में शव पड़ा हुआ था। एक राहगीर ने इसको देखा और फिर पुलिस को सूचना दी।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसबच्ची की हत्याहत्याGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad policegirl child murdermurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





