भारत
गड्ढा बना काल: कंस्ट्रक्शन साइट के गड्ढे में गिरने से 6 साल की बच्ची की मौत
jantaserishta.com
25 Feb 2023 4:06 PM IST

x
बेंगलुरू (आईएएनएस)| बेंगलुरू के के.आर. मार्केट थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निमार्णाधीन साइट के गड्ढे में गिरने से छह साल की एक बच्ची की कथित तौर पर मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान माहेश्वरी के रूप में हुई है। उसके माता-पिता सुल्तानपेट में निर्माण स्थल पर मजदूरों के रूप में काम करते हैं। वे निमार्णाधीन भवन के परिसर में रहते थे।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात लिफ्ट लगाने के लिए बनाए गए गड्ढे में बच्ची गिर गई। गड्ढा पानी से भर गया था। इससे बेखबर बच्चे के माता-पिता ने इधर-उधर खोजबीन की। लेकिन सुबह जब शव ऊपर आया तो उन्हें बच्ची के बारे में पता चला।
आरोप है कि निर्माण स्थल पर कोई एहतियाती कदम नहीं उठाया गया। मामले की जांच में जुटी के.आर. मार्केट पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
Tagsबेंगलुरूबेंगलुरू न्यूज़बेंगलुरू पुलिसकंस्ट्रक्शन साइटगड्ढाबच्ची की मौतbengalurubengaluru newsbengaluru policeconstruction sitecratergirl child death
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





