भारत

पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 6 साल के बच्चे की मौत, मचा कोहराम

jantaserishta.com
2 May 2023 5:44 PM IST
पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 6 साल के बच्चे की मौत, मचा कोहराम
x
चार दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है।
हैदराबाद (आईएएनएस)| हैदराबाद में मंगलवार को बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। पास में खेलते समय विवेक गलती से गड्ढे में गिर गया और डूब गया। घटना जुबली हिल्स रोड नंबर 45 पर हुई।
बच्चा एक मोटरबाइक शोरूम के बगल में खुली जगह में एक गड्ढे में गिर गया। उसका पिता वहीं काम कर रहा था। परिवार करीब छह साल पहले आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से हैदराबाद आया था। लड़के के पिता भीमा शंकर मोटरसाइकिल के शोरूम में चौकीदार का काम करता है।
शहर में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बेमौसम बारिश से लगभग सभी गड्डों में पानी भर गया है। हैदराबाद में चार दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है।
29 अप्रैल को, सिकंदराबाद के कलसिगुड़ा में एक 11 वर्षीय लड़की एक खुले मैनहोल में गिरने के बाद नाले में बह गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story