
x
खांसी
Rajasthan राजस्थान : खांसी की दवा से बच्चों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। चूरू जिले के वार्ड 39 के निवासी 6 साल के मासूम अनस खान की शनिवार को जयपुर के जेके लोन अस्पताल में मौत हो गई। हादसे को लेकर परिजनों का आरोप है कि मामूली सर्दी-जुकाम के इलाज में दी गई खांसी की सिरप ही मौत का कारण बनी। अनस के पिता नवाब खान रेहड़ी गाड़ी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है।
परिजनों के अनुसार, अनस को 5-6 दिन पहले खांसी और बुखार की शिकायत हुई। चूरू के राजकीय भ्रातृ अस्पताल में दिखाने पर डॉक्टरों ने डेक्स्ट्रोमेथार्फन वाली खांसी की सिरप दी। दवा लेने के बाद अनस की तबीयत और बिगड़ गई। वह बेहोश हो गया और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। दो अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन सुधार न होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया। शनिवार सुबह 4 बजे जेके लोन पहुंचने के महज 6 घंटे बाद सुबह 10 बजे अनस ने दम तोड़ दिया। अस्पताल ने मौत का कारण 'एक्यूट ब्रेन फीवर' बताया, लेकिन परिवार ने सिरप को जिम्मेदार ठहराया।
परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता नवाब खान ने आरोप लगाया कि सिरप देने के बाद ही बच्चे की हालत खराब हुई। अनस की 65 वर्षीय दादी ने भावुक होते हुए बताया, "अनस हमारा लाडला पोता था। सरकारी अस्पताल से विश्वास करके दवा दी, लेकिन यह जहर निकली। हमें न्याय चाहिए। यह मामला राजस्थान में डेक्स्ट्रोमेथार्फन वाली खांसी की सिरप से जुड़ी चौथी मौत है। इससे पहले भरतपुर और सीकर में भी इसी सिरप से बच्चों की मौतें हुईं, जहां अब तक 4 मौतें और कई सारे बच्चे प्रभावित हो चुके हैं। यह सिरप मुख्यमंत्री की निःशुल्क दवा योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध कराई जा रही थी। चूरू सीएमएचओ मनोज शर्मा ने कहा, "बच्चा गुरुवार को भर्ती हुआ था। सिरप की हिस्ट्री है, लेकिन मौत का सटीक कारण जांच के बाद ही पता चलेगा।
Tagsराजस्थानखांसी की सिरपअनस खानचूरूजेके लोन अस्पतालबच्चों की मौतडेक्स्ट्रोमेथार्फनसरकारी अस्पतालमुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजनापरिवार का सदमास्वास्थ्य जांचसीएमएचओ मनोज शर्माबच्चों की सुरक्षावार्ड 39चूरू समाचार.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





