भारत

टनल का हिस्सा धंसने के बाद 6 मजदूर मलबे में फंसे, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
22 Feb 2025 3:31 PM IST
टनल का हिस्सा धंसने के बाद 6 मजदूर मलबे में फंसे, मचा हड़कंप
x
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.
हैदराबाद: तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में एक बड़ा टनल हादसा हो गया है. यहां एक टनल का हिस्सा धंसने के बाद 6 मजदूर उसके मलबे में फंस गए हैं. मजदूरों को रेस्क्यू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. फिलहाल, यह स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है कि फंसे हुए मजदूरों की संख्या छह है या फिर आठ.
जानकारी के मुताबिक हादसा तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर (SLBC) के निर्माणाधीन हिस्से में शनिवार को हुआ. यहां नहर की छत का एक हिस्सा ढह गया. बताया जा रहा है कि निर्माण कंपनी की टीम आकलन के लिए सुरंग के अंदर गई हुई है और सत्यापन कर रही है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 6 से 8 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story