भारत

6 शातिर चोर गिरफ्तार, 5 वाहन बरामद

jantaserishta.com
22 Aug 2023 1:48 PM IST
6 शातिर चोर गिरफ्तार, 5 वाहन बरामद
x
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना पुलिस ने एक नाबालिग समेत 6 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इन वाहन चोरों के कब्जे से पुलिस ने 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।यह सभी बड़े ही शातिर किस्म के वाहन चोर हैं, जो मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद बाइक के पार्ट को अलग-अलग कर उन्हें कम दामों में बेच दिया करते थे।
चांदपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान गौरव, सुरजीत, विकास, चन्दा, सुहैल और एक नाबालिग के रूप में हुई है। ये आरोपी मास्टर चाबी की मदद से बिजनौर और मेरठ में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। एसएचओ ने बताया कि बीट पुलिसिंग तथा लोकल इंटेलीजेंस से गोपनीय जानकारी मिली थी कि नाबालिग समेत पांच शख्स बाइक चोरी कर बाइक के पार्ट को अलग-अलग कर उन्हें कम दाम में बेच रहे हैं।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौरव, सुरजीत, विकास, चन्दा, सुहैल और नाबालिग को गिरफ्तार किया और आरोपियों कब्जे से चोरी की पांच बाईक जब्त की। विकास ने पुलिस को बताया कि वह अपने सहयोगी गौरव, सुरजीत,चन्दा, सुहैल और नाबालिग के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों और अन्य जिलों में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते हैं और पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से उनके पार्ट को अलग-अलग कर लोगों बेच देते हैं और पैसे आपस में बाट लेते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story