भारत

योगी के प्रदेश में 6 छात्रों ने लगाए देश विरोधी नारे, हुआ ये हश्र

jantaserishta.com
28 Dec 2020 3:37 PM IST
योगी के प्रदेश में 6 छात्रों ने लगाए देश विरोधी नारे, हुआ ये हश्र
x
बड़ी खबर.

अयोध्या के साकेत डिग्री कॉलेज के छह छात्रों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने उन पर संस्थान के परिसर में राष्ट्र-विरोधी नारेबाजी करने का आरोप लगाया है।

कॉलेज के छात्रों ने छात्रसंघ के चुनाव ना कराने के खिलाफ 16 दिसम्बर को किए गए प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर ये नारेबाजी की थी। प्रधानाचार्य एन. डी. पांडे ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा कि छात्रों ने ''आजादी लेकर रहेंगे जैसे ''राष्ट्र विरोधी नारे लगाए। उन्होंने शिकायत में छात्रों के नाम भी दर्ज कराए हैं। छात्रों ने हालांकि आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे कॉलेज के भ्रष्ट प्रधानाचार्य और भ्रष्ट छात्र प्रणाली से आजादी मांग रहे थे। प्रधानाचार्य की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुमित तिवारी, शेष नारायण पांडे, इमरान हाशमी, सात्विक पांडे, मोहित यादव और मनोज मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ भादंवि की धारा 124ए, 147, 188, 332, 353, 427, 435 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story