
झुंझुनूं. बेटियां घर का मान होती हैं. उनका सम्मान बढ़ाना एक ऐसा कदम है जो उनको आगे बढ़ने लिये प्रोत्साहित करता है. राजस्थान के झुंझुनूं (Jhunjhunu) जिले के खेतड़ी तहसील के चिरानी गांव (Chirani Village) में एक परिवार ने भी अपनी छह बेटियों को अनूठा सम्मान दिया. ये सम्मान था शादी से पहले उनकी घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकालना. इन छह बहनों की शादी एक साथ हुई. बारात तीन गांवों से आई थी. स्कूल बस चलाने वाले रोहिताश्व के कुल सात बेटियां और एक बेटा है. इस शादी में बेटियों की बारात के लिये पूरा गांव जुट गया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





