भारत
कार में सवार 6 लोगों की मौत, खौफनाक सड़क हादसे का परिवार हुआ शिकार, मंजर देखकर कांप गए पुलिसवाले
jantaserishta.com
5 May 2024 9:59 AM IST

x
दो मासूम बच्चे दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए।
जयपुर: राजस्थान में सीकर से त्रिनेत्र गणेश मंदिर जा रहा था परिवार राजस्थान के सवाई माधोपुर के बौंली थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस वे पर बनास पुलिया के समीप आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है।अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो मासूम बच्चे दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के थे और सीकर से रणथंभौर गणेश जी के दर्शन हेतु जा रहे थे। सूचना के बाद बौली थाना पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची।मृतकों में तीन महिलाएं व तीन पुरुष शामिल है। सभी कार सवार लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे है। परिवार सीकर से रणथंभौर गणेश जी के दर्शन के लिए जा रहा था।
पुलिस के अनुसार हादसा रविवार को सुबह करीब सात बजे हुआ। उस समय एक परिवार को लोग कार में सवार होकर रणथम्भौर स्थित त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शन करने जा रहे थे। उसी दौरान बौंली थाना इलाके में बनास पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में कार में सवार इस परिवार के दो बालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के शिकार हुए लोग सीकर जिले के बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर दौड़ी, लेकिन वहां के हालात देखकर एकबारगी पुलिस वाले भी कांप गए। बाद में घायलों और मृतकों को तत्काल एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर्स ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के शिकार हुए लोग सीकर जिले के बताए जा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





