
x
फांसी
Karnataka कर्नाटक। उत्तर कर्नाटक के कोप्पल जिले के गंगावती शहर की एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता वेंकटेश कुरुबारा (34) की हत्या के मामले में छह लोगों को मौत की सजा सुनाई है। दोषियों की पहचान रवि, विजय, धनराज, भारत, सलीम मोहम्मद रफीक और गंगाधर गौली के रूप में की गई है। अदालत ने इन सभी पर 3-3 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला न्यायाधीश सदानंद नागप्पा नाइक ने सुनाया। वेंकटेश कुरुबारा की हत्या 7 अक्टूबर 2025 को गंगावती शहर में निजी रंजिश के चलते की गई थी। इस घटना से राजनीतिक हलकों में भारी हलचल मच गई थी। आरोपियों ने कथित तौर पर साजिश रचकर बेहद क्रूर तरीके से इस हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में 927 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था।
इससे पहले अदालत ने कार्तिक, दादापीर, मोहम्मद अल्ताफ, मल्लिकार्जुन, अक्किरोटी शरण और चैत्रा को बरी कर दिया था। फैसले से पहले गंगावती कोर्ट परिसर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सभी छह दोषियों को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच दो अलग-अलग वाहनों में अदालत लाया गया। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने 83 गवाहों के बयान दर्ज किए। सरकारी अभियोजक नागलक्ष्मी ने अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी की। बता दें कि यह घटना उस समय हुई थी जब वेंकटेश एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में करीब 2 बजे अपने दोस्तों के साथ डिनर के बाद लौट रहे थे। लीलावती अस्पताल के पास कोप्पल रोड पर एक गिरोह ने उनकी बाइक को कार से टक्कर मारी और उन पर तलवारों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उन्हें सड़क किनारे घसीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
वेंकटेश के दोस्त और चश्मदीद रमू ने बताया कि हमलावरों ने पहले उन्हें धमकाया और पीछा किया, फिर वेंकटेश पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी बेंगलुरु भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन टायर फटने के कारण उन्हें कार छोड़नी पड़ी। कोप्पल एसपी आर. एल. अरसिद्धि ने बताया था कि इस हत्या की जड़ 2003 के एक पुलिस केस से जुड़ी है, जिसमें वेंकटेश ने आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद की थी, जिसके चलते रवि उनसे रंजिश रखता था। वेंकटेश के पिता हंपन्या जंटाकल ने बताया कि रवि ने 2024 में व्हाट्सएप पर भी उनके बेटे को धमकी दी थी। इस मामले में गंगावती नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था, लेकिन डर के कारण वेंकटेश अक्सर जगह बदलकर दोस्तों के साथ रहते थे।
Tagsकोप्पल हत्याकांडवेंकटेश कुरुबाराबीजेपी युवा मोर्चा नेतागंगावती कोर्ट फैसलामौत की सजाकर्नाटक क्राइम न्यूजराजनीतिक हत्या मामलाकोप्पल अपराध6 दोषियों को फांसीकर्नाटक कोर्ट जजमेंटगैंग वार हत्या मामलाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





