भारत

Accident में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, कार चकनाचूर

Nil dhankar
19 July 2024 6:49 AM IST
Accident में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, कार चकनाचूर
x
ब्रेकिंग

राजस्थान rajasthan news। बीकानेर Bikaner में बड़ा सड़क हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत 6 people died हो गई. ये हादसा महाजन स्थित जैतपुर टोल के पास हुआ है.हादसे में मारे गए सभी 6 लोग राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित डबवाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

road accident ये सभी लोग हरियाणा नंबर की कार में सवार होकर बीकानेर की ओर जा रहे थे. हादसा इतना भयावह था कि कार आगे से पुरी चकनाचूर हो गई. घटनास्थल पर पुलिस ने लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे शवों को बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

वहीं, लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के वक्त कार में सवार दो लोग उछलकर सड़क पर गिर गए. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान आरती, डूबू, भूमिका, नीरज कुमार और शिव कुमार के रूप में हुई है. साथ ही पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

Next Story