भारत
बिग ब्रेकिंग: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, घर में लगी आग, मची अफरातफरी
jantaserishta.com
17 Dec 2022 8:51 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
बेटी मौनिका, उसकी दो बच्चियां और एक अन्य महिला इस भयंकर दर्घटना का शिकार हुईं.
नई दिल्ली: तेलंगाना के मंचेरियल से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां मंदामरी मंडल के एक घर में लगी भीषण आग में एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा झुलस गए. घर के मालिक 50 साल के शिवय्या, उनकी 45 साल की पत्नी पदमा, पदमा की बड़ी बहन की 23 साल की बेटी मौनिका, उसकी दो बच्चियां और एक अन्य महिला इस भयंकर दर्घटना का शिकार हुईं.
मंदामरी सर्कल के पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा, शिवय्या, उनकी पत्नी पद्मा मंदमरी मंडल के साथ वेंकटपुर में अपने घर पर रहते थे. दो दिन पहले पद्मा की भतीजी मौनिका दो बेटियों और शांतैया नाम की एक महिला के साथ आई थी और उसी घर में रह रही थी.
रात 12:00 बजे से 12:30 बजे के बीच पड़ोसियों ने शिवय्या के घर से आग की लपटें निकलती देखीं, उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और फिर पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने बताया कि जब तक हम पहुंचे पूरे घर में आग लग चुकी थी और सभी 6 लोग जिंदा जल गए थे. जानकारी के मुताबिक घर में मौजूद कुल 6 सदस्यों की मौत हो चुकी है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
आग से जुड़ी एक अन्य घटना की बात करें तो बीते कुछ माह पहले तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सटे सिकंदराबाद में इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में आग लग गई थी. फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया लेकिन देर रात हुई इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई. बाकी लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया. हैदराबाद के नॉर्थ जोन के अपर डीसीपी ने बताया कि यहां इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज हो रही थी. इसकी वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ और बाइक शोरूम में आग लग गई. ये शोरूम सिकंदराबाद में पासपोर्ट ऑफिस के पास स्थित था. शोरूम के ऊपर लॉज था. मृतक बाहर के राज्यों के हैं.
इससे पहले अप्रैल महीने में तमिलनाडु में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी. यहां पोरुर-कुंदरातुर स्थित शोरूम में एक कस्टमर ने अपनी ई-बाइक की बैटरी को चार्ज पर लगाया था. इसमें कुछ ही देर में आग लग गई. धीरे-धीरे पूरा शोरूम आग की लपटों में घिर गया. इस घटना में 5 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और सर्विसिंग के लिए आए 12 पुराने इलेक्ट्रिक स्कूटर जल गए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





