भारत

जनरेटर के धुंए से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

jantaserishta.com
13 July 2021 11:39 PM IST
जनरेटर के धुंए से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
x

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में जनरेटर के धुएं से दम घुटने के कारण एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। जान गंवाने वालों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। सभी शव मंगलवार सुबह बरामद हुए। पुलिस ने इन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

लाइट जाने के बाद जनरेटर चलाया गया था
पुलिस ने बताया कि रात में बिजली जाने के बाद डीजल का जनरेटर चालू किया गया था। माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण जनरेटर का धुंआ कमरे में ही फैल गया। नींद में होने के कारण सभी लोग बाहर नहीं निकल सके।
पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी
मंगलवार सुबह घर से धुंआ निकलते देख पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद सभी को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने 6 को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अजय लश्कर (21), रमेश लश्कर (45), लखन लश्कर (10), कृष्णा लश्कर (8), पूजा लश्कर (14) और माधुरी लश्कर (20) के तौर पर हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story