भारत

ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक परिवार के 6 लोगों की मौत, LIVE VIDEO

jantaserishta.com
22 Oct 2024 12:00 PM IST
ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक परिवार के 6 लोगों की मौत, LIVE VIDEO
x
देखें वीडियो.
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार रात ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
दरअसल, पूरा मामला सिकंदराबाद के गुलावठी रोड स्थित आशापुरी कॉलोनी का बताया जा रहा है। दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक एक ही परिवार के थे। हादसे में जान गंवाने वालों में रियाजुद्दीन (58), पत्नी रुखसाना (45), बड़ा बेटा आस मोहम्मद (26), छोटा बेटा सलमान (11), बहू तमन्ना (24) और उसकी बेटी हिफजा (3) शामिल है। तमन्ना नौ महीने की गर्भवती बताई जा रही है। मकान में अन्य लोग भी रह रहे थे, जो घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रियाजुद्दीन की पत्नी की तबियत खराब चल रही थी, जिसको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात को उनको घर शिफ्ट किया गया और सांस लेने में दिक्कत होने के कारण ऑक्सीजन का सिलेंडर लगाया गया था, जो ब्लास्ट हो गया। हादसे के वक्त मकान में कुल 19 लोग मौजूद थे। वहीं, धमाका इतना तेज था कि पूरा दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया।
धमाके सुन स्थानीय लोग सहम गए, वो अपने घरों से बाहर निकलकर फौरन घटना स्थल पर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस-प्रशासन को दी। एसपी सिटी, एसडीएम, सीओ और दमकल विभाग भी मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू किया। इस दर्दनाक हादसे में कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि घायलों का इलाज चल रहा है।
शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनके रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। जान गंवाने वाले लोगों को मंगलवार शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक मरने वाले लोगों में रियाजुद्दीन (58), पत्नी रुखसाना (45), बड़ा बेटा आस मोहम्मद (26), छोटा बेटा सलमान (11), बहू तमन्ना (24) और उसकी बेटी हिफजा (3) शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story