भारत

6 लोगों की मौत: सवारियों से भरी जीप हुआ सड़क हादसे का शिकार...12 की हालत गंभीर

Admin2
23 Jan 2021 4:06 PM GMT
6 लोगों की मौत: सवारियों से भरी जीप हुआ सड़क हादसे का शिकार...12 की हालत गंभीर
x
बड़ा हादसा

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के तोरणमाल घाटी में एक जीप के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 6 मजदूरों की मौत हुई है। दुर्घटना के वक्त जीप में 30 लोग सवार थे, इनमें से एक दर्जन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तोरणमाल अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। घायलों में कई की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, इसलिए मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

सतपुड़ा पर्वत की चोटी में मध्य प्रदेश महाराष्ट्र की सीमा पर हिल स्टेशन तोरणमाल बसा है। नंदुरबार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सुबह 11 बजे के आसपास हुई है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ऊंचाई से गिरने के तुरंत बाद 6 मजदूरों ने खाई में ही दम तोड़ दिया। मृतकों में से चार के शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जीप के लोहे को काट कर किसी तरह उनके शरीर के टुकड़ों को निकालना पड़ा।

Next Story