भारत

बड़ी दुर्घटना में 6 लोग घायल, 40 से ज्यादा वाहन हुई क्षतिग्रस्त

Nilmani Pal
21 Nov 2022 6:44 AM IST
बड़ी दुर्घटना में 6 लोग घायल, 40 से ज्यादा वाहन हुई क्षतिग्रस्त
x
वीडियो

पुणे। मुंबई-बंगलूरू राजमार्ग पर एक पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से 48 वाहन टकरा गए। इस हादसे में ये वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और 50 से अधिक घायल हो गए। इनमें से कई गंभीर बताए जा रहे हैं। रविवार देर शाम तब हुई, जब पुल के पास ढलान से उतरते वक्त कंटेनर ने अपना नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना का कारण कंटेनर के ब्रेक का फेल होना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि घटनास्थल पर दमकल कर्मी, पुलिसकर्मी तथा राहगीर बचाव कार्य में जुट गए। घायलों का इलाज दो अस्पतालों में चल रहा है।

पुणे सिटी और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी की स्थानीय पुलिस और अग्निशमन सेवाओं द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 8.30 बजे नावले ब्रिज इलाके में हुई। पीएमआरडीए दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी सुजीत पाटिल ने बताया कि कुछ घायलों को आस-पास रहने वाले नागरिकों ने पास के अस्पतालों में भर्ती कराया है।

सिंहगढ़ रोड पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि नवले पुल पर यह दुर्घटना हुई। पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारी और पुणे मेट्रोपालिटन रीजन डेवलपमेंट अथारिटी (पीएमआरडीए) की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक से चालक के नियंत्रण खोने के कारण दुर्घटना हुई। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।


Next Story