महिला पुलिसकर्मी समेत 6 लोग गिरफ्तार, हनीट्रैप में फंसाने का चल रहा था खेल

कानपुर: हनीट्रैप रैकेट चलाने वाली दरोगा भुवनेश्वरी देवी और उसके पांच अन्य साथियों को शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि भुवनेश्वरी ने जालौन के दो कारोबारी भाइयों को हनीट्रैप में फंसाया और फिर मोटी रकम मांगी। शुक्रवार को पीड़ित के एक साथी के जरिए पूरे खेल की सूचना ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी तक पहुंची। फिर एसीपी कोतवाली की गई टीम को भुवनेश्वरी देवी के पीछे लगाया गया। वहीं, ज्वाइंट सीपी ने महिला दरोगा और खेल में शामिल होमगार्ड संजीव विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





