भारत
ईको वैन और बस में टक्कर, 3 महिला और 3 पुरुष सहित 6 की मौत, कई घायल
jantaserishta.com
3 March 2026 11:17 AM IST

x
बड़ी खबर.
हाथरस: उत्तर प्रदेश में हाथरस जनपद के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 3 महिलाएं और 3 पुरुष सहित 6 की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार ईको गाड़ी संख्या डीएल 9सी बीई 9852 में सवार लोग दिल्ली के प्रेम नगर से धौलपुर (राजस्थान) जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बस संख्या बीआर 06 पीजी 7942 ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में 3 महिलाओं और 3 पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 3 छोटे बच्चे और 3 अन्य व्यक्ति (दो पुरुष और एक महिला) गंभीर रूप से घायल हुए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस, क्षेत्राधिकारी सादाबाद और प्रभारी निरीक्षक सादाबाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी खंदौली तथा एस.एन. मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया। राहत की बात यह है कि घायल बच्चों में से दो की हालत अब पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।
घायलों में मनोज कुमार (25) निवासी बाजना थाना राजाखेड़ा, धौलपुर, उनकी पत्नी रानी (32) और चार वर्षीय पुत्र जयदीप शामिल हैं। मृतकों में दिनेश कुमार (45) एवं उनकी पत्नी सुनीता (40) निवासी गांगोली थाना राजाखेड़ा, धौलपुर की पहचान हो चुकी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। बाकी बचे लोगों की पुलिस शिनाख्त कर रही है।
पुलिस के अनुसार ईको चालक सुरक्षित है। सभी यात्री एक ही परिवार के नहीं थे, बल्कि अलग-अलग स्थानों से सवार हुए थे। फिलहाल मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य है और पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब चार बजे 141 माइलस्टोन के पास हरियागढ़ी के निकट हुआ, जब एक ईको वैन में पीछे से आ रही डबल डेकर बस ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही हम लोगों को हादसे की सूचना मिली, पुलिस प्रशासन एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचा। इको वैन में 13 लोग सवार थे। इलाज के दौरान 6 लोगों की मौत हो गई है। इको वैन ड्राइवर से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की सही जानकारी मिल पाएगी।
Tagsउत्तर प्रदेशईको वैन और बस में टक्करएक्सीडेंटएक्सीडेंट न्यूज़Uttar PradeshEco van and bus collideaccidentaccident news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





