भारत

6 लोगों की मौत, ट्रक और बस में टक्कर, VIDEO

jantaserishta.com
23 May 2023 9:51 AM IST
6 लोगों की मौत, ट्रक और बस में टक्कर, VIDEO
x
बड़ा सड़क हादसा हो गया.
नागपुर (आईएएनएस)| बुलढाना में पुराने मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक कंटेनर ट्रक और राज्य परिवहन की बस की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस में 38 यात्री सवार थे। यह हादसा सिंधखेड़ राजा कस्बे के पास सुबह करीब 7.15 बजे हुआ। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस पुणे से बुलढाना के महकर की ओर जा रही थी।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया हो और दूसरे से टकरा गया हो, जिससे हादसा हो गया। इस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को बुलढाना के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां पर दो लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने त्रासदी पर दुख व्यक्त किया और एमएसआरटीसी को प्रत्येक मृतक पीड़ित के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने और सभी घायलों का सरकारी खर्च पर पूरा इलाज करने का निर्देश दिया। शव उनके परिवारों को सौंपने की व्यवस्था की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story