भारत
6 लोगों की मौत का LIVE VIDEO, खड़े ट्रक से जा भिड़ा वैन
jantaserishta.com
6 Sept 2023 11:09 AM IST

x
मिनी वैन को करीबी रिश्तेदार चला रहा था।
चेन्नई: तमिलनाडु के सलेम जिले में बुधवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में एक साल के एक बच्चा समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना तब हुई जब वैन, जिसमें वे यात्रा कर रहे थे, जिले के सांकरी इलाके में एक ट्रक से टकरा गई।
मृतकों की पहचान सेल्वराज, अरुमुघम (48), उनकी पत्नी मंजुला (43), पलानीस्वामी (47), उनकी पत्नी पप्पाथी (43) और पोती संजना (1) के रूप में हुई है। सलेम पुलिस ने आईएएनएस को बताया कि पलानीस्वामी और पप्पाथी की बेटी आर. प्रिया (22) की शादी सलेम के राजादुराई से हुई थी। इस जोड़े ने अलग होने का फैसला किया और दोनों परिवार आपसी सहमति से अलग होने पर राजी हो गए। प्रिया के माता-पिता, रिश्तेदार अरुमुघम, उनकी पत्नी मंजुला और परिवार के एक सदस्य सेल्वराज के साथ राजादुराई के स्थान पर पहुंचे और प्रिया और उनकी बेटी संजना को वापस घर ले गए। मिनी वैन को उसका करीबी रिश्तेदार विक्की चला रहा था।
जब वैन सांकरी के पास पहुंची, तो एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रिया और विक्की का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोहन कुमारमंगलम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
Tragic road accident on Tamil Nadu highway kills 6 people. CCTV video emerges. #TamilNadu pic.twitter.com/grWJeeofoY
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) September 6, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





