भारत

बारिश बरपा रही कहर, सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत

jantaserishta.com
9 Aug 2023 3:26 PM IST
बारिश बरपा रही कहर, सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत
x
मचा हड़कंप.
देहरादून: प्रदेश में इस बार हो रही बारिश पहाड़ी जिलों के लिए कहर बरपा रही है। मैदानी इलाकों में भी कोटद्वार तथा हल्द्वानी में बाढ़ जैसे हालत हो गए। उत्तरकाशी रोड और लैंसडाउन के पास हुए सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गयी। लैंसडाउन के पास गुमखाल से देवडाली जा रही कार खाई में गिर गयी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गयी।
बताया जाता है कि सभी लोग गुमखाल से घर जा रहे थे। मृतकों में चन्द्रमोहन सिंह (62), पुत्र गंगा सिंह, दिनेश सिंह (63), पुत्र बिशन सिंह, अतुल बिष्ट (40), पुत्र चंद्रमोहन, कमल बिष्ट (45), पुत्र कन्हैया सिंह शामिल हैं। भारी बारिश से कोटद्वार भाबर क्षेत्र की सभी नदियां उफान पर आ गयी। पनियाली गदेरे के उफान से गबर सिंह कैंप और कौड़िया के घरों में गदेरे का पानी घुस गया। लोग मूसलाधार बारिश में घरों से निकलकर छत पर आ गए।
घर में करीब दो फीट तक भरे मलबे में लोगों का सारा सामान खराब हो गया है। वहीं, करीब आठ घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण करीब 200 घरों में पानी घुसा है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए खोह नदी और पनियाली गदेरे के किनारे से घरों को खाली कराया।
मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से यहां बनाया गया 300 मीटर स्पान का ह्यूमपाइप कॉजवे डूब गया और 12 मजदूर फंस गए, जिन्हें जेसीबी की मदद से निकाला गया। हल्द्वानी में भी बरिश ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। गौला बैराज मे जल स्तर बढ़ गया तो नहरें भी ओवरफ्लो हो गयी और घरों में जल भराव की स्थिति आ गयी। रात में प्रशासन ने 250 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया। गौला बैराज में पानी अधिक बढ़ने के कारण सभी गेट खोल दिये गए। हालांकि इससे ग्रामीण क्षेत्रों मे बाढ़ का खतरा बढ़ गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story