सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, राष्ट्रपति कोविंद ने जताया दुख, देखें भयानक मंजर

कानपुर: इलेक्ट्रिक बस के अनियंत्रित होने से कानपुर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां इस हादसे में फुटपाथ पर चल रहे 6 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा टाट मिल के पास रविवार को हुआ है। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त मौके पर 15 लोग थे। मृतकों में से तीन की पहचान हो गई है जबकि बाकी के लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है। कानपुर ईस्ट के डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि बस की चढाई के वक्त टाट मिल पर बस की ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया, जिसकी वजह से बस ने दूसरी कार, मोटरसाइकिल और पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 9 लोगों की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
Atleast five crushed to death by a speeding electric bus in #Kanpur#UttarPradesh #RoadAccident pic.twitter.com/Kj11oHZ7hm
— Arvind Chauhan (@Arv_Ind_Chauhan) January 30, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





