भारत

6 लोगों की मौत, रोपवे के टूटने के बाद मची अफरातफरी

jantaserishta.com
6 Sept 2025 6:00 PM IST
6 लोगों की मौत, रोपवे के टूटने के बाद मची अफरातफरी
x
मचा हड़कंप.
पंचमहाल: गुजरात के पंचमहाल जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ पावागढ़ में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया. यहां मालवाहक रोपवे अचानक गिर गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो लिफ्टमैन, दो मजदूर और दो अन्य शामिल हैं. घटना की पुष्टि पंचमहाल कलेक्टर ने की है. बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे रस्सी टूटने के कारण हुआ.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.
पावागढ़ शक्तिपीठ गुजरात का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोजाना दर्शन के लिए पहुंचते हैं. हादसे के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में शोक और दहशत का माहौल है. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है, जबकि तकनीकी जांच के बाद हादसे की वास्तविक वजह सामने आएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null