भारत
ईरानी जहाज से गिरफ्तार 6 लोगों के पाक ड्रग माफिया से संबंध: सूत्र
jantaserishta.com
7 Oct 2022 4:55 PM IST

x
भारतीय नौसेना और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के संयुक्त अभियान में गुरुवार को इस जहाज को जब्त किया गया था।
कोच्चि (आईएएनएस)| केरल के कोच्चि तट से 210 किलोग्राम हेरोइन ले जाने वाले एक ईरानी जहाज के पकड़े जाने के एक दिन बाद, सूत्रों ने कहा कि समूह का संबंध अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया से है, जिसकी जड़ें पाकिस्तान में हैं। बोट में छह लोग थे जिन्हें हिरासत में लिया गया है। भारतीय नौसेना और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के संयुक्त अभियान में गुरुवार को इस जहाज को जब्त किया गया था।
जहाज में सवार लोगों को हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ से उनके कनेक्शन के वारे में जानकारी मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान से आई 210 किलोग्राम हेरोइन की एक खेप पहले ईरान भेजी गई और फिर वहां से उसे अन्य जगहों पर ले जाना था।
इनका काम करने का तरीका ऐसा है कि जहाज गहरे सागर में प्रतीक्षा करता है और जब इसे पाकिस्तान से सैटेलाइट फोन के माध्यम से निर्देश मिलते हैं, तो आगे अपनी यात्रा पूरी करता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





