भारत
6 नक्सलियों का खात्मा, नक्सलवाद पर हो रहा जमकर प्रहार
jantaserishta.com
21 April 2025 9:00 AM IST

x
बड़ा एक्शन.
बोकारो: झारखंड के बोकारो में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है. सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से एक SLR, 2 इंसास राइफल और एक पिस्टल बरामद की है. जिसे जब्त कर लिया गया है.
CRPF के एक अधिकारी ने बताया कि बोकारो के लालपनिया क्षेत्र के लुगु हिल्स में सुबह करीब 5.30 बजे 209 कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन (CoBRA) के जवानों ने ऑपरेशन कर रहे थे तभी नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी. इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में छह नक्सलियों को ढेर कर दिया.
सुरक्षाबलों की टीम ने नक्सलियों के पास से एक इंसास राइफल और एक सेल्फ-लोडिंग राइफल जब्त की गई. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी अभी-भी जारी है. बता दें कि कोबरा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की स्पेशल यूनिट है, जिसे जंगल के इलाके में युद्ध करने में महारत हासिल है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





