भारत

6 मर्डर...युवक ने अपनी मां, भाई, गर्लफ्रेंड समेत घर के 6 लोगों की कर दी हत्या, फैली सनसनी

jantaserishta.com
25 Feb 2025 12:44 PM IST
6 मर्डर...युवक ने अपनी मां, भाई, गर्लफ्रेंड समेत घर के 6 लोगों की कर दी हत्या, फैली सनसनी
x
थाने पहुंचा लड़का.
नई दिल्ली: तिरुवनंतपुरम के निकट वेंजारामूडु में एक चौंकाने वाली घटना में 23 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोमवार को पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अपने 13 वर्षीय भाई, 80 वर्षीय दादी और एक महिला सहित छह लोगों की हत्या की है। महिला उसकी प्रेमिका बताई जा रही है। अफान शाम को वेंजारामूडु पुलिस थाने में आया और अपना अपराध कबूल किया।
पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान अफान नामक व्यक्ति के रूप में हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अफान ने दावा किया था कि उसने जहर खा लिया है। फिलहाल, पुलिस इस जघन्य अपराध की वजह तलाशने में जुटी हुई है।
पुलिस ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि अफान की मां को गंभीर हालत में एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने अपनी मां पर भी हमला किया था। मृतकों में दो उनके करीबी रिश्तेदार थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अफान ने पुलिस को बताया है कि उसने परिवार के 6 लोगों को मार दिया, क्योंकि वे उसपर चढ़े भारी कर्ज को उतारने में आनाकानी कर रहे थे। हालांकि, पुलिस को उसकी बात पर शक है और जानकारी जुटाने के लिए पड़ताल की जा रही है। यह पता लगाने के लिए कि आरोपी को ड्रग्स की लत है या नहीं, उसके फोन और कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं।
खबर है कि आरोपी ने पहले 88 वर्षीय दादी का दोपहर 3 बजे पंगोडे में कत्ल किया। इसके बाद वह एसएन पुरम पहुंचा, जहां 58 साल के मामा अब्दुल लतीफ और उनकी पत्नी शाहिदा बीवी को मारा। इसके बाद वह घर आया और मां, 14 साल के भाई अफजान और 19 साल की गर्लफ्रेंड फर्शाना का कत्ल किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story