भारत

6 महीने, 8 कपल और भारी बवाल...बेहद चौंकाने वाली खबर

jantaserishta.com
27 Jan 2026 10:32 AM IST
6 महीने, 8 कपल और भारी बवाल...बेहद चौंकाने वाली खबर
x

सांकेतिक तस्वीर

पढ़ें पूरी खबर.
रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले का पंचेवा गांव इन दिनों अपनी एक विवादित घोषणा को लेकर चर्चा में है. गांव के लोगों ने मिलकर उन परिवारों के बहिष्कार का निर्णय लिया है जिनके बच्चे प्रेम विवाह के लिए घर से भाग जाते हैं. इस फरमान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. अब अधिकारियों ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं.
दरअसल, गांव वालों का कहना है कि पिछले छह महीनों में गांव के आठ जोड़े भागकर शादी कर चुके हैं, जिसके बाद यह सोशल बॉयकॉट का फैसला लिया गया.
एक वीडियो में एक आदमी यह घोषणा करते हुए दिख रहा है कि जो लड़के-लड़कियां प्यार के लिए भागकर शादी करेंगे, उनका और उनके परिवारों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा और उन्हें किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाएगा. उसने आगे कहा कि ऐसे लोगों की मदद करने वालों के खिलाफ भी यही कार्रवाई की जाएगी.
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सार्वजनिक रूप से गांव की ओर से ये शर्तें सुनाता नजर आ रहा है. भागकर शादी करने वाले जोड़ों और उनके परिजनों को गांव के किसी भी सामूहिक या मांगलिक कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाएगा. जो व्यक्ति ऐसे जोड़ों की किसी भी तरह से मदद करेगा, उसका भी बहिष्कार किया जाएगा. ऐसे परिवारों को न तो गांव में कोई रोजगार देगा और न ही उन्हें दूध जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजें बेची जाएंगी.
कलेक्टर मीशा सिंह ने कहा कि वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर ली गई है और पुलिस को इस संबंध में कार्रवाई करने के लिए कहा गया है. हमारी जांच में पता चला है कि लव मैरिज के खिलाफ यह फैसला ग्राम सभा ने नहीं, बल्कि गांव वालों ने खुद लिया है."
एएसपी ग्रामीण विवेक कुमार लाल ने कहा कि इन लोगों को 'बाउंड ओवर' किया जा रहा है यानी किसी व्यक्ति को अच्छे व्यवहार बनाए रखने और शांति भंग न करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य करना. लाल ने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story