भारत

कर्नाटक में 6 मंत्री रुझानों में पीछे, डी.के. शिवकुमार और सिद्दारमैया आगे

jantaserishta.com
13 May 2023 10:47 AM IST
कर्नाटक में 6 मंत्री रुझानों में पीछे, डी.के. शिवकुमार और सिद्दारमैया आगे
x
बंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। वोटों की गिनती के दौरान उसके छह मंत्री पीछे चल रहे हैं। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने राज्य के राजस्व मंत्री आर. अशोक के खिलाफ तीसरे दौर के बाद 15,098 मतों की स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है।
विपक्ष के नेता सिद्दारमैया ने आवास मंत्री वी. सोमन्ना के खिलाफ वरुणा सीट पर दूसरे दौर की मतगणना के बाद 1,224 मतों की बढ़त बना ली है। सोमन्ना, जो चामराजनगर सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, कांग्रेस उम्मीदवार पुत्तरंगा शेट्टी से 9,000 मतों से पीछे चल रहे हैं।
खेल और युवा सेवा मंत्री डॉ. के.सी. नारायण गौड़ा जद (एस) के उम्मीदवार एच.टी. मंजू के खिलाफ दूसरे दौर में 3,324 मतों से पीछे चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री सी.सी. पाटिल भी पीछे चल रहे हैं और कांग्रेस उम्मीदवार बी.आर. यावगल नवलगुंड सीट पर 544 मतों से आगे चल रहे हैं।
कृषि मंत्री बी.सी. पाटिल कांग्रेस उम्मीदवार यू.बी. बनाकर से हिरेकेरूर निर्वाचन क्षेत्र में पीछे चल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर भी चिक्कबल्लापुर विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं और कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप ईश्वर 1,400 मतों से आगे चल रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story