भारत
2 लग्जरी बसों की आमने-सामने टक्कर से 6 की मौत, कई लोग घायल
jantaserishta.com
29 July 2023 9:03 AM IST

x
देखें वीडियो.
बुलढाणा: महाराष्ट्र बुलढाणा जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें करीब 6 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। खबर है कि हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर हुआ। यहां दो लग्जरी ट्रेवल बस टकरा गई थीं। फिलहाल, हादसे की वजह साफ नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
खबर है कि देर रात करीब 2.30 बजे यह हादसा बुलढाणा जिले के मलकापुर शहर के पास हुआ। कहा जा रहा है कि घायलों में 4-5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया, 'अमरनाथ तीर्थयात्रा पर हिंगोली जा रही एक बस और नाशिक की ओ जा रही दूसरी बस के टकराने से यह हादसा हुआ है।'
उन्होंने बताया कि नाशिक जा रही बस ने ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया और दूसरे बस के सामने पहुंच गई, जिसके चलते यह भिड़ंत हुई। खबर लगते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, इस राष्ट्रीय राजमार्ग 6 के इस हिस्से पर ट्रैफिक खासा प्रभावित हुआ है और वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है।
#बुलढाणा - 2 लक्जरी बसों की आमने-सामने से भिडी,6 की मौत pic.twitter.com/oetY28iBWO
— Rohit Chaudhary (@rohitch131298) July 29, 2023
Tagsमहाराष्ट्रबुलढाणाराष्ट्रीय राजमार्ग 6बसबस एक्सीडेंटMaharashtraBuldhanaNational Highway 6busbus accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





