भारत

वैष्णो देवी मंदिर में 6 लोगों की मौत, मची भगदड़

Nilmani Pal
1 Jan 2022 1:04 AM GMT
वैष्णो देवी मंदिर में 6 लोगों की मौत, मची भगदड़
x
बड़ी खबर

जम्मू। नए साल के मौके पर माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने की खबर है। इसके चलते 6 लोगों की मौत हो गई, और कई लोग जख्मी हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की पुलिस ने बताया कि फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और स्थिति नियंत्रण में है। सोशल मीडिया पर भगदड़ के कुछ वीडियो जारी हुए हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। इसके चलते बहुत से श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही वापस लौट रहे हैं।

डॉ गोपाल दत्त, प्रखंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुताबिक - माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 6 की मौत, अभी सही संख्या नहीं है। उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घायलों को नारायणा अस्पताल ले जाया जा रहा है, कुल घायलों की भी पुष्टि नहीं हुई है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर


Next Story