भारत

आर्मी कैंप के पास हुए लैंडस्लाइड में 6 लोगों की मौत

Nilmani Pal
30 Jun 2022 1:19 PM IST
आर्मी कैंप के पास हुए लैंडस्लाइड में 6 लोगों की मौत
x

मणिपुर। मणिपुर में आर्मी कैंप के पास लैंडस्लाइड हुआ है. इसमें अबतक छह लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है. मणिपुर में यह लैंडस्लाइड नोनी जिले में हुआ. वहां तुपुल रेलवे स्टेशन के पास भारतीय सेना की 107 Territorial Army का कैंप लगा हुआ था. उस लोकेशन को भी लैंड स्लाइड में नुकसान पहुंचा है.

लैंडस्लाइड के बाद मणिपुर सरकार एक्शन मोड में है. सीएम एन बीरेन सिंह ने लैंडस्लाइड की जानकारी लेने के लिए आपातकालीन मीटिंग बुलाई है. फिलहाल वहां राहत और बचाव का काम जारी है. सीएम बीरेन सिंह ने बताया है कि इलाके के लिए एंबुलेंस और डॉक्टर्स को भेज दिया गया है.



Next Story