
x
मेक्सिको सिटी: पश्चिमी मैक्सिकन राज्य मिचोआकन में एक ट्रक और बस के बीच आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 53 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसारदेर रात लगभग एक बजे युरेकुआरो शहर के पास ला पिएदाद-विस्टा हर्मोसा राजमार्ग पर हुई। बयान में कहा गया, "सैन क्विंटिन, बाजा कैलिफोर्निया से ओक्साका जा रहा एक यात्री ट्रक, किराने का सामान ले जा रहे बक्सों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रेलर से टकरा गया, इसके चलते आग लग गई।"
दोनों ड्राइवरों सहित छह लोगों की मौत हो गई, घायलों को पैरामेडिक्स की मदद से विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। पीड़ितों के शवों को पहचान के लिए फोरेंसिक सेंटर ले जाया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





