भारत

भूसा घर में लगी आग, जिंदा जल गए 6 मासूम बच्चे, देखें वीडियो

jantaserishta.com
30 March 2021 3:49 PM IST
भूसा घर में लगी आग, जिंदा जल गए 6 मासूम बच्चे, देखें वीडियो
x
दर्दनाक घटना घटी है.

बिहार के अररिया में आज (मंगलवार) को बहुत ही दर्दनाक घटना घटी है. यहां आग 6 बच्चों की मौत का कारण बनकर आई. बच्चे झोपड़ी में भुट्टा पका रहे थे, तभी झोपड़ी ने आग पकड़ ली. देखते ही देखते आग फैल गई और उन सभी 6 बच्चों की उसमें झुलसकर मौत हो गई. इस घटना में जिन बच्चों की मौत हुई है, उनकी उम्र 3 साल से लेकर 6 साल के बीच थी.

घटना अररिया के पलासी प्रखंड स्थित कबैया गांव की है. मंगलवार को यहां छोटे-छोटे बच्चे मकई (मक्का) का भुट्टा पका रहे थे. भुट्टा पकाने के दौरान झोपड़ी में आग लग गई. देखते ही देखते आग पूरी झोपड़ी में लग गई. इससे कोई भी बच्चे वहां से भाग नहीं सके और उनकी झुलसकर मौत हो गई. सभी बच्चे 3 से 6 साल के थे.
इस हादसे में जान गंवाने वालों में 3 साल की गुलनाज, 4 साल का बरकस, 5-5 साल के अशरफ, अली हसन औऱ खुशनिहार के अलावा 6 साल का दिलवर शामिल है. इस घटना के बाद से ही गांव में कोहराम मचा हुआ है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story