भारत
6 IAS अफसर और पांच 5 PPS अधिकारियों का तबादला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
jantaserishta.com
16 Oct 2021 6:45 AM IST

x
बड़ी खबर
पंजाब सरकार ने छह सीनियर आईएएस अधिकारियों और पांच सीनियर पीपीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
इस आदेश के तहत आईएएस अधिकारियों में प्रदीप कुमार अग्रवाल को महानिदेशक स्कूल शिक्षा लगाया गया है, जबकि प्रवीण कुमार थिंड को श्रम आयुक्त पंजाब के पद पर बनाए रखते हुए स्पेशल सेक्रेटरी (श्रम) का अतिरिक्त चार्ज, देवेंद्रपाल सिंह खरबंदा को स्पेशल सेक्रेटरी राजस्व एवं पुनर्वास लगाते हुए कंट्रोलर प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी का अतिरिक्त चार्ज, बी. श्रीनिवासन को निदेशक सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास लगाते हुए स्पेशल सेक्रेटरी सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त चार्ज, गिरीश दयालन को निदेशक गर्वनेंस रिफार्म एंड पब्लिक ग्रीवांसेज और सागर सेतिया को एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर पटियाला लगाया गया है।
पीसीएस अधिकारियों में जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (विकास) मोगा, परमिंदरपाल सिंह को निदेशक खेल एवं युवा मामले, चरणदीप सिंह को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर फगवाड़ा लगाते हुए कमिश्नर म्यूनिसिपल कारपोरेशन फगवाड़ा का अतिरिक्त चार्ज, कंवरजीत सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) बठिंडा और अनिल गुप्ता को डिप्टी सेक्रेटरी सामान्य प्रशासन व समन्वय लगाया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





