
x
चेन्नई (आईएएनएस)| पूंडी के पास कोलिदाम नदी में सोमवार को नहाने के दौरान छह लोग तेज बहाव में बह गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जबकि दो शवों को निकाल लिया गया है, बाकी की तलाश जारी है।
मृतक की पहचान डी. चार्ल्स (38), डी. पृथ्वीराज (39), टी. इसाक (19), डी. डेविड (32), एस. केर्मेल (19) और एस. प्रवीण राज (19) के रूप में हुई है। यह सभी एक 40-सदस्यीय समूह का हिस्सा थे, जो पूंडी माधा बेसिलिका की तीर्थ यात्रा पर था।
थिरुकापट्टी पुलिस के मुताबिक, छह के पानी में घुसने के बाद अचानक तेज बहाव में वे बह गए। छह में से चार्ल्स और पृथ्वीराज के शव बरामद कर लिए गए और पुलिस ने कहा कि बाकी लोगों की तलाश जारी है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए तिरुवयुरु सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस, दमकल और बचाव सेवाएं और स्थानीय लोग कोलिदाम नदी में तलाशी अभियान में लगे हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





