
x
पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
धनबाद: धनबाद में जंगली सूअर के करीब 6 करोड़ रूपए मूल्य के दांत बरामद किए गए हैं। इन दांतों की तस्करी में एक स्थानीय स्कूल का स्टाफ सुमंत सिन्हा संलिप्त था। पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
वन विभाग को सूचना मिली थी कि धनबाद का एक तस्कर शहर में जंगली सूअर के दांत बेच रहा है। इस सूचना के बाद वन विभाग ने अपने फॉरेस्ट गार्ड को कस्टमर बनाकर उसके पास भेजा। जैसे ही सुमंत सिन्हा दांत की डिलीवरी देने आये, फॉरेस्ट गार्ड्स ने उसे अपने शिकंजे में ले लिया। उसके पास से सूअर के 30 दांत बरामद किए गये हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत छह करोड़ रुपये बतायी गयी है।
डीएफओ विकास पालीवाल ने बताया कि डिनोबली स्कूल के बाहर से गिरफ्तार सुमंत सिन्हा के पास से जंगली सूअर के 30 दांत बरामद किए गए हैं। इसकी खरीद-बिक्री देश में प्रतिबंधित है। उसे जेल भेज दिया गया है, वह कोलाकुसुमा का निवासी है।
झारखंड में जंगली सूअरों की संख्या नगण्य है। ऐसे में वन विभाग का अनुमान है कि वो दूसरे राज्यों से लाकर सूअर के दांत बेच रहा था। जंगली सूअर के एक दांत की कीमत 15-20 लाख रुपये है। सूअर के दांत का उपयोग तंत्र-मंत्र में किया जाता है और यह बेहद ऊंची कीमत पर बिकता है। बताते हैं कि तंत्र-मंत्र करने वाले इसके लिए मुंहमांगी कीमत देने को तैयार रहते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





