रंग खेलने के बाद नहाने गए 6 बच्चे नदी में डूबे, 3 का अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

कानपुर: यूपी के कानपुर में होली के मौके पर रंग खेलने के बाद नहाने गए 6 बच्चे गंगा में डूब गए. इनमें से 3 का अभी तक सुराग नहीं लग सका है.गोताखोरों की टीम खोज में जुटी है. बता दें कि कानपुर में 24 घंटे के अंदर गंगा नदी और नहर में नहाने के चक्कर में 8 बच्चे डूब चुके हैं. इनमें सिर्फ तीन को बचाया जा सका है. घटना के बाद महाराजपुर के नागापुर घाट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. अभी रेस्क्यू किया जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





