भारत

6 बाउंसर्स और मैनेजर गिरफ्तार, लड़की ने लगाया ये आरोप

jantaserishta.com
11 Aug 2022 1:48 PM IST
6 बाउंसर्स और मैनेजर गिरफ्तार, लड़की ने लगाया ये आरोप
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
देखें वीडियो।

गुरुग्राम: उद्योग विहार के क्लब कासा डांजा के मैनेजर को गुरुग्राम पुलिस ने 7-8 अगस्त की रात गिरफ्तार कर लिया है। क्लब के बाउंसरों और क्लब में घूमने गए कुछ लोगों के बीच देर रात हाथापाई हुई। विवाद बढ़ने के बाद क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुरुग्राम पुलिस के प्रमुख कला रामचंद्रन ने कहा कि शारीरिक हमला और छेड़छाड़ की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बाउंसर सोनू, मंदीप, सुमित, नितिन, राम सिंह और राकेश पर नकदी छीनने के आरोप लगाए गए हैं।
दोस्तों के साथ क्लब गए लोगों का विवाद इसलिए बढ़ गया क्योंकि दोस्तों के ग्रुप ने यह आरोप लगाया कि एक बाउंसर उनके ग्रुप की एक लड़की को कथित रूप से अनुचित ढंग से छू रहा है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और हाथापाई होने लगा।
वायरल वीडियो में यह देखा जा सकता है कि बाउंसरों और दोस्तों के ग्रुप के बीच हाथापाई हो रही है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि लड़की लगातार बाउंसरों से अपने दोस्त को बख्शने की गुहार लगा रही है।
कासा डांजा क्लब के मैनेजर लोकेश को शारीरिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story