भारत

6 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए , दो महिलाएं भी शामिल

jantaserishta.com
18 May 2025 12:03 PM IST
6 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए , दो महिलाएं भी शामिल
x
मदद करने के आरोप में एक भारतीय महिला को भी गिरफ्तार किया गया है.
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। सभी देहरादून और हरिद्वार में नाम छिपाकर रह रहे थे। उत्तराखंड के देहरादून जिले में क्लेमेंटटाउन थाना के अंतर्गत 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी की मदद करने के आरोप में एक भारतीय महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी बांग्लादेशी नागरिकों से मिलिट्री इंटेलिजेंस और आईबी पूछताछ कर रही है।
रिपोर्ट्स में यह खुलासा हुआ है कि बांग्लादेशी नागरिक मुनीर ने भारतीय महिला से शादी की है। वहीं हरिद्वार में भारतीय संग रह रही बांग्लादेशी महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी बांग्लादेशी अपना नाम और पहचान छुपाकर रह रहे थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय महिला से शादी करने वाला मुनीर 14 साल पहले राधिकापुर बॉर्डर कल्यगंजा पश्चिम बंगाल से अपने मामा के घर कल्याणगंज आया था। उसने दो साल तक नोएडा में काम किया। फिर भारतीय महिला से शादी की। 2016 में उसने झज्जर में ईंट भट्टे पर भी काम किया और फिर बांग्लादेश चला गया। 2023 में वह फिर भारत आया। दिल्ली के अशोक नगर में कुछ समय बिताने के बाद वह देहरादून में रह रहा था।
इसके पहले कोटद्वार और रुड़की से भी पहचान छुपाकर रह रहे बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में लिए गए थे। भारत में बड़े स्तर पर बांग्लादेशी नागरिक अपनी पहचान छुपाकर रह रहे हैं। बिहार, बंगाल, दिल्ली, असम के साथ-साथ उत्तर-पूर्वी राज्यों में इनकी संख्या बहुत ज्यादा है। हर राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चल रहा है और उनकी गिरफ्तारी हो रही है। शनिवार को मथुरा में भी ईंट-भट्ठों पर मजदूरों के रूप में काम करने वाले महिला-पुरुष और बच्चों सहित 90 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story