भारत

6 एएसजी 3 साल के लिए पुनर्नियुक्‍त, सॉलिसिटर जनरल भी बने रहेंगे तुषार मेहता

jantaserishta.com
1 July 2023 11:49 AM IST
6 एएसजी 3 साल के लिए पुनर्नियुक्‍त, सॉलिसिटर जनरल भी बने रहेंगे तुषार मेहता
x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने शुक्रवार को तुषार मेहता को तीन साल के लिए सॉलिसिटर जनरल के रूप में फिर से नियुक्‍त करने की मंजूरी दे दी। के.एम. नटराज, विक्रमजीत बनर्जी, बलबीर सिंह, एस.वी. राजू, एन. वेंकटरमन और ऐश्वर्या भाटी को भी सुप्रीम कोर्ट के लिए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति भी तीन-तीन साल के लिए वैध होगी।
समिति ने चेतन शर्मा, एएसजी दिल्ली उच्च न्यायालय; सत्यपाल जैन, एएसजी पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय; देवांग गिरीश व्यास, एएसजी गुजरात उच्च न्यायालय; और डॉ. कृष्ण नंदन सिंह, एएसजी उच्च न्यायालय, पटना की पुनर्नियुक्ति को भी मंजूरी दी। इनकी नियुक्ति भी तीन साल के लिए वैध होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story